बीजेपी नेता मुकेश जैन ने दिया पार्टी से इस्तीफा, सागर विधानसभा से मांग रहे थे टिकट आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ने की अटकले।

 

bJP नेता मुकेश जैन ने दिया पार्टी से इस्तीफा
सागर विधानसभा से मांग रहे थे टिकट

बीजेपी नेता मुकेश जैन ने दिया पार्टी से इस्तीफा, सागर विधानसभा से मांग रहे थे टिकट
आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ने की अटकले।


मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के चलते बीजेपी और कांग्रेस के नेताओ में बगावत का दौर चल रहा है।सागर जिले की बंडा, नरयावली विधानसभा के बाद अब सागर सीट पर भाजपा में बगावत शुरू हो गई है। सागर विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश जैन ढाना ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनके आम आदमी पार्टी जॉइन करने और चुनाव लड़ने की अटकले लगाई जा रही है।

ये लिखा इस्तीफा में

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को भेजे इस्तीफा में। मुकेश जैन ढाना ने लिखा कि नीति और सिद्धांत की बात करने वाली भाजपा में जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं बचा है। लगातार उनकी उपेक्षा की जा रही है धन बल के आधार पर पार्टी में शामिल हुए लोग अपना वर्चस्व स्थापित कर रहे हैं और संगठन के जिम्मेदार लोग उन्हें संरक्षण प्रदान कर रहे हैं नीतियों के आधार पर लंबे समय से संघर्ष कर रहे कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान की रक्षा भी नहीं हो पा रही है इस बात से में बेहद आहत हूं। पार्टी चंद लोगों की बापौती हो गई है जनसंघ से लेकर भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान है लेकिन अब अच्छे और सच्चे कार्यकर्ताओं की पार्टी को कोई जरूरत प्रतीत होती नहीं दिख रही है।

 


उन्होंने लिखा कि मैंने 1984 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी के रूप में काम शुरू किया था और संगठन के कई पदों पर रहा हूं। 20 वर्षों से मैं सागर विधानसभा क्षेत्र से टिकट के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा हूं लेकिन हर बात सिर्फ झूठे आश्वासन ही मिले हैं ।सागर विधानसभा क्षेत्र की जनता एक ऐसे जनप्रतिनिधि को चाहती है जो शहर के हित में सोचे। शहर को भोपाल, इंदौर की तर्ज पर विकसित करने की योजना बनाए और वैसे काम कराये। ना कि स्वयं के और चंद लोगों के हित के लिए काम करे। इन्हीं सब कारणों से मैं आज दिनांक से भाजपा की प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा दे रहा हूं।


By - sagartvnews
19-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.