कांग्रेस प्रत्याशी के घर छापा असम पुलिस ने बेटे का फोन,आधार,पैन कार्ड किया जब्त

 

टीकमगढ़ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह बुंदेला के घर गुरुवार सुबह असम पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान कोतवाली थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल उनके घर मौजूद रहा।असम पुलिस ने यादवेंद्र के बेटे शाश्वत सिंह बुंदेला से उनके घर पर बंद कमरे में पूछताछ की। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह बुंदेला नजर नहीं आए।

 

 

 

फिलहाल पूछताछ के बाद असम पुलिस टिकमगढ़ से रवाना हो गई है। असम से आए सीआईडी इंस्पेक्टर उत्तम डोले ने बताया हम 63 करोड़ रुपए के घोटाले के मामले में पूछताछ करने आए थे। हमने शाश्वत का मोबाइल, पेन और आधार कार्ड जब्त कर लिया है। हमें यहां घोटाले से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिले है। वहीं इस मामले में कांग्रेस प्रत्याशी यादवेंद्र ने बताया कि भाजपा कांग्रेस नेताओं की बदनामी करने के लिए कार्रवाई कर रही है।


By - sagar tv news
19-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.