सीएम शिवराज के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे कांग्रेस के विक्रम मस्ताल

 

सीएम शिवराज के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे कांग्रेस के विक्रम मस्ताल


सीएम शिवराज के खिलाफ चुनाव
लड़ेंगे कांग्रेस के विक्रम मस्ताल

एमपी के बुधनी विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याषी विक्रम मस्ताल, सीएम और भाजपा प्रत्याषी षिवराज सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेंगे। विक्रम मस्ताल ने जुलाई में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। तभी से इस बात पर चर्चा थी कि विक्रम को किसी बड़ी सीट से चुनावी मैदान में उतारा जाएगा। सीएम शिवराज सिंह बुधनी विधानसभा सीट से प्रत्याशी हैं।

 

साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव चुनावी मैदान में थे। बहरहाल, आपको बता दें कि विक्रम मस्ताल एक्टर है, जिन्होंने टीवी धारावाहिक में काम किया है। वे मूल रूप से बुधनी के निवासी हैं। जहां के निवासी सीएम शिवराज सिंह चौहान भी हैं। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें 144 नामों में कई दिग्गज नेताओं के नाम भी शामिल है। जिनमें पीसीसी चीफ कमलनाथ का भी नाम है, जो छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे।

 

 


By - sagartvnews
17-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.