टिकट कटने से नाराज भाजपा नेता ने छोड़ा भाजपा का दामन हुए कांग्रेस में शामिल

 

नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा विधानसभा से भाजपा को एक और बडा झटका लगा है। पूर्व विधायक गोविंद सिंह पटेल के पुत्र और बीजेपी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गौतम पटेल ने अपने भारी समर्थको के साथ भोपाल में कांग्रेस की सदस्यता ले ली।

 

 

वे इस बात से नाराज थे, उनको पार्टी ने टिकट नहीं दिया था। जबकि, वे गाडरवारा विधानसभा से टिकट मांग रहे थे। लेकिन पार्टी ने इनको नकारते हुए गाडरवारा विधानसभा से सांसद राव उदय प्रताप सिंह को प्रत्याशी बना दिया।

 

 

बताया जा रहा है कि गौतम पटेल अपने काफिले के साथ सुबह भोपाल रवाना हुए और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सामने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। वही, दल बदल की संभावना के चलते कांग्रेस ने गाडरवारा सीट होल्ड कर दी है। गाडरवारा विधानसभा से कांग्रेस से गौतम पटेल कांग्रेस के उम्मीदवार हो सकते है। गौरतलब है कि टिकट न मिलने से नाराज भाजपा के कई नेता कांग्रेस की सदस्यता ले चुके है।


By - sagar tv news
17-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.