सागर-भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन बोले इस बार जीत कर मंत्री बनेंगे

 

नवरात्रि के पहले दिन सागर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और विधायक शैलेंद्र जैन ने अपने गृह वार्ड अंबेडकर से सघन जनसंपर्क षुरू किया। जनसंपर्क अभियान विधायक कार्यालय से षुरू किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याषी शैलेंद्र जैन ने घर घर पहुंचकर वार्ड वासियों से जीत का आशीर्वाद मांगा।

 

 

 

वहीं वार्ड वासियों ने फूल माला, शाल और श्री फल से उनका स्वागत किया। इस दौरान विधायक जैन और कार्यकर्ताओं ने भाजपा द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं सहित सागर में चल रहें विकास कार्यों के पत्रक वार्डवासियों को वितरित कियें।

 

 

 

इसके बाद सूबेदार वार्ड में भी विधायक जैन ने घर घर पहुंचकर जनसंपर्क किया। मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि सोमवार को जनसंपर्क हरिसिंह गौर वार्ड और इंद्रा नगर वार्ड से दोपहर से षुरू होगा।

 

 

 

जनसंपर्क कार्यक्रम में महापौर प्रतिनिधि डॉ.सुशील तिवारी, स्थानीय पार्षद सरिता विशाल खटीक, रूबी कृष्ण पटेल, श्याम तिवारी, जगन्नाथ गुरैया, रामकुमार साहू, नितिन बंटी, प्रतिभा चौबे, मेघा दुबे, रीतेश मिश्रा, मनीष चौबे, विक्रम सोनी, धर्मेन्द्र खटीक, अनूप उर्मिल सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


By - sagar tv news
16-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.