प्रियंका गांधी ने जन आक्रोश यात्रा के दौरान भाजपा पर जमकर साधा निशाना कही बड़ी बात

 

एमपी के मंडला में पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जन आक्रोश यात्रा के दौरान भाजपा पर जमकर निषाना साधा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा की 225 महीने से सरकार है और इस सरकार के ढाई सौ घोटाले हैं। भाजपा की सरकार के लोग लूट में व्यस्त हैं। भाजपा सरकार ने 18 साल में 22 हजार घोषणाएं की हैं। मंडला-जबलपुर सड़क 10 साल में नहीं बना पाए। इस सरकार ने बच्चों के पोषण आहार, मिड डे मील, सर्व शिक्षा अभियान, स्कॉलरशिप, भर्ती परीक्षा में घोटाला किया है। ऐसे में नौजवान क्या करे ? छात्र फीस भरकर तैयारी करता है, परीक्षा देता है फिर घोटाला हो जाता है। साथ ही कहा कि प्रदेष में कांग्रेस सरकार आते ही अजा-अजजा के बैकलॉग पदों पर तत्काल भर्ती की जाएगी। किसानों का कर्ज माफ करेंगे। 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली देंगे। 200 यूनिट पर आधा बिल दिया जाएगा। पुरानी पेंशन स्कीम लागू करेंगे। सिलेंडर 500 में मिलेगा। महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए मिलेंगे। 5 हार्स पावर सिंचाई तक बिजली फ्री देंगे। ओबीसी आरक्षण 27 फीसदी तक रहेगा। जाति जनगणना कराएंगे। जहां 50 फीसदी से अधिक आदिवासी हैं, उसे छठीं अनुसूची में डालेंगे। साथ ही कहा कि तेंदूपत्ता पर बोनस इंदिरा गांधी ने शुरू किया था। ये सरकार आपको जूते-चप्पल और छाते देकर चुप करा रहे हैं। ये आपको बोनस नहीं दे रहे हैं उसमें कमीशन होगा। क्या जूता-चप्पल, छाते से आपका सम्मान जुड़ा है? क्या आपका सम्मान मेहनत से नहीं जुड़ा है? कांग्रेस की सोच है आपकी मेहनत आपका सम्मान है। हम तेंदूपत्ता का बोनस देंगे। छत्तीसगढ़ की तरह पेसा कानून लागू होगा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। वहां आज तेंदूपत्ता के लिए प्रति बोरा 4000 रुपए मिलते हैं। छत्तीसगढ़ की सरकार ने आदिवासी क्षेत्र को वहां ब्रांड बना दिया है। उनकी चीजें दिल्ली में भी बेची जाती हैं। यहां भी कांग्रेस की सरकार आएगी तो तेंदूपत्ता के लिए 4000 रुपए दिए जाएंगे। छत्तीसगढ़ की तरह यहां भी पेसा कानून लागू होगा। मप्र में डेढ़ लाख महिलाएं और बच्चियां गायब हो गईं। हर रोज 17 रेप हो रहे हैं। आदिवासियों पर जो अत्याचार हो रहे हैं उनका कोई मुकाबला नहीं है। भाजपा सरकार में धर्म और जाति की बात होती है, जिसमें आपके जज्बात जुड़े होते हैं। वही, पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह ने आपको क्या दिया? आपने महंगाई दी, भ्रष्टाचार दिया, बेरोजगारी दी, घर-घर में शराब दी। हम विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव मनाएंगे। बैकलॉग भर्ती करेंगे। गांव में बर्तन बैंक बनाएंगे। वन अपराध के सभी केस हम वापस लेंगे। इन्होंने 3200 पट्टों को स्वीकृत नहीं किया, कांग्रेस की सरकार आएगी मैं आपकी समिति बनाऊंगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार किसानों की सरकार है। आप निराश नहीं होंगे।


By - sagar tv news
13-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.