आशियाना पाने के लिए लोग भटक रहे हैं इधर के उधर नर्मदा का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित हुए थे गांव

 

जल स्तर बढ़ने से प्रभावित हुए थे लोग अपने
आशियाना पाने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं

आशियाना पाने के लिए लोग भटक रहे हैं इधर के उधर नर्मदा का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित हुए थे गांव


सरदार सरोवर परियोजना से प्रभावित बड़वानी जिले के 65 गाँवो में एक गाँव पिपरी भी है। जहां के प्रभावित लोग सरकार से सर्वे करवाकर पुनर्वास की मांग कर रहे हैं।

 

साथ ही बताया कि सरकार को आवासीय भूखण्ड सहित मूलभूत सुविधाओं के साथ पुनर्वास स्थल भी देना होगा। इस गाँव को नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण और नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण के द्वारा डूब से बाहर बताया गया था। पुराने बेक वाटर लेवल से इस गाँव को 143.21 मीटर तक लिया गया था। लेकिन इस बार हुई बारिश और ऊपरी बांधों से छोड़े गए पानी से नर्मदा का बैकवाटर अचानक तेजी से बढ़ गया था। जिसके कारण गाँव मे कई सारे मकान नष्ट हो गए थे। नर्मदा बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ता राहूल यादव ने बताया कि आज भी प्रभावितों का पुनर्वास नही हो सका। इस गाँव में मवेशियों के लिए चारा भी नहीं है कई लोग आज बेघर है। प्रशासन सुनने के लिए तैयार नही है। इस गाँव के विस्थापितों का पहले पुर्नवास किया जाए। इस गाँव में मकानों का भूअर्जन का मुआवजा भी मिलना बाकी है। बिना भूअर्जन की कृषि भूमि भी डूब चुकी है। मकान बनाने के लिए 5 लाख 80 हजार मिलना बाकी है।


By - sagartvnews
12-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.