नाले में मगरमच्छ दिखाई देने से सकते में आये लोग, फिर बुलाया वन विभाग को

 

छतरपुर जिले के बडा मलहरा में एक मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहषत फैल गई। यह मगरमच्छ दूसरे दिन बडी मषक्कत के बाद पकडा जा सका।

 

 

जिसे बांध सुजारा बांध में छोड़ा जाएगा। बताया जा रहा है कि ग्राम भेलदा में बीती रात किसान अपने खेतों में जुताई कर रहे थे और कुछ किसान पास ही बने राजाघाट नाले के पास बैठे थे। किसानों को नाले से कुछ चलने की आवाज आई।

 

 

उन्होंने जाकर देखा तो वे डर गए नाले में एक मगरमच्छ तैर रहा था। बताया जाता है कि दूसरे दिन जब किसान रत्तू लोधी और गजाधर लोधी खेत मे काम कर रहे थे, उसी समय अचानक मगरमच्छ पानी से बाहर आ गया।

 

 

यह देखकर ग्रामीण जमा हो गए और उन्होंने मगरमच्छ को पकड़ कर वन विभाग को सौंप दिया। वन विभाग के डिप्टी रेंजर सन्तोष सिंह ने बताया है मगरमच्छ को बांध सुजारा बांध में छोड़ा जाएगा।


By - sagar tv news
09-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.