हिमालय की वादियों में नहीं... सागर के इस घर में खिला दुर्लभ ब्रह्म कमल फूल

 


बुंदेलखंड में मानों चमत्कार हो गया. सबसे दुर्लभ और पवित्र फूल माना जाने वाला ब्रह्म कमल वैसे तो हिमालय की वादियों में खिलता है, लेकिन अब यह फूल सागर में देखने को मिला है. सागर के एक सेन परिवार के घर में यह फूल खिला है. इस खबर के फैलने के बाद फूल को देखने वालों का तांता लगा है. बताया जाता है कि यह पौधा न तो आसानी से बुंदेलखंड में उगता है और न ही यहां की जलवायु इस फूल के लिए अनुकूल मानी गई है.

 

सागर के धर्मश्री इलाके में रहने वाले भानु सेन बताते हैं कि करीब 3 साल पहले जब वह तीर्थयात्रा के लिए गए थे, तब वहां से अपने साथ ब्रह्म कमल का पौधा लेकर लौटे थे. जिसे उन्होंने घर के आंगन में लगा लिया था. देखते-देखते यह पौधा यहां लग गया और जीवित भी रहा. फिर उम्मीद जगी कि एक न दिन यह जरूर फूलेगा. घर के सभी सदस्य इस पौधे की सेवा करते हैं. आज

हमारी मेहनत रंग लाई. अब इसमें सफेद रंग का ब्रह्म कमल फूल खिल गया है.
सभी मनोकामना पूरा करता है यह फूल बताया कि यह फूल सिर्फ हिमालय में ही खिलता है, बुंदेलखंड की जलवायु इस पौधे के लिए अनुकूल नहीं मानी गई है. फिर यह फूल यहां खिला, इसे ईश्वर की कृपा ही माना जाएगा. बताया, जब आसपास के लोगों को इसकी जानकारी लगी तो वे उत्सुकता में इसे देखने के लिए आ रहे हैं. कहते हैं कि इसके दर्शन मात्र से ही लोगों की इच्छाएं पूरी हो जाती हैं. खास बात यह है कि यह फूल केवल रात में ही खिलता है. सुबह होने पर इसकी कलियां बंद हो जाती हैं. इसकी घर में पूजा भी हो रही है.


By - sagar tv news
06-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.