सागर-फसल काटने को लेकर पति पत्नी के बीच कहा सुनी फिर क्या देखिये

 

पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद इस कदर बढ गया कि पत्नी ने गुस्से में आकर डबरी में कूदकर अपनी जान दे दी। वही, इस घटना के बाद महिला के परिजनों ने पति पर प्रताडना के आरोप लगाए है। पुलिस ने मामला कायम कर विवेचना षुरू कर दी है।

 

मामला सागर जिले के खुरई के नरोदा गांव का है। बताया जा रहा है कि भागवती कुशवाहा और उसके पति के बीच फसल काटने को लेकर विवाद हो गया था। पति का कहना था कि वह दूसरे के यहां मजदूरी करता है। वहां की फसल काटकर दो दिन बाद अपनी फसल काट लेंगे या फिर हार्वेस्टर से कटवा लेंगे लेकिन पत्नी ने जिद पकड़ ली कि वह पहले अपनी फसल काट ले, लेकिन पति नहीं माना और विवाद बढ गया।

 

 

तभी पत्नी ने घर के पास बनी डबरी में कूदकर अपनी जान दे दी। वही, मृतका की मां कलाबाई का कहना है कि उसकी बेटी तैरना जानती थी और वह पानी में डूब नहीं सकती थी। जब भी वह मायके में आती तो उसका पति मारपीट करके अपने साथ जबरदस्ती ले जाता था। उस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


By - sagar tv news
04-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.