भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले कमलनाथ के हालत ऐसे हैं न चल सकते हैं न फिर सकते हैं

प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गईं हैं. बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर वार-पलटवार कर रहे है. इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की बहू को टिकट और कमलनाथ के चुनाव न लड़ने की अटकलों पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है. शर्मा ने कहा कि मैं कमलनाथ और उनकी उम्र का सम्मान करता हूं.

 

हालत उनके ऐसे हैं न चल सकते हैं न फिर सकते हैं. वहीं दिग्विजय सिंह पर भी चुटकी लेते हुए शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह के हालात ऐसे हैं कि मुंह नहीं दिखा सकते हैं. न जनता के सामने जा सकते हैं, वे मंच और फोटो में गायब हो जाते हैं. उन्होंने कहा यह इनका चरित्र है. साथ ही कहा कि कांग्रेस में किसी बात की गारंटी है तो परिवारवाद की है, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की गारंटी है. इसलिए छिंदवाड़ा की जनता भी समझ चुकी है.

 

उन्होंने कहा कि कमलनाथ को टिकट नहीं तो पत्नी को, पत्नी को टिकट नहीं तो बेटे को, बेटे को टिकट नहीं तो अब बहू को. यही कांग्रेस का मूल कैरेक्टर है. शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी देश की राजनीति में परिवारवाद को समाप्त करने का संकल्प लिया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस बार छिंदवाड़ा की आठों सीटों पर बीजेपी जीत दर्ज कराएगी.

 


By - sagar tv news
03-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.