सागर-चुनाव से पहले खुरई में कांग्रेस को झटका बुंदेला परिवार 400 लोगों के साथ भाजपा में शामिल

 

सागर जिले के खुरई में जन आक्रोश यात्रा निकालने के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है विधानसभा क्षेत्र के दरी गांव निवासी कांग्रेस नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बुंदेला ने ने गांव के करीब 400 लोगों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है,

 

 

मंत्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली, मंत्री भूपेंद्र सिंह ने पार्टी का दुपट्टा उड़ा कर उन्हें सदस्यता दिलाई इसके बाद उनके परिवार के लोगों को भी भाजपा में शामिल किया गया

 

 

उन्होंने मंदिर प्रांगण में बनी इष्ट देव की सौगंध खाते हुए कहा कि मंत्री भूपेंद्र सिंह के विकास कार्यों से प्रेरित होकर वह अपने पिता के विचारों वाली पार्टी में वापसी कर रहे हैं उनके पिता जन संघ के नेता रहे हैं
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा में शामिल हुए बुंदेला परिवार के विश्वास में कभी कोई कमी नहीं आएगी


By - sagar tv news
01-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.