टैक्सी में भरकर जा रहे थे इतने सारे लोग फिर क्या देखिए

 

टैक्सी में भरकर जा रहे थे इतने सारे लोग फिर क्या देखिए

टैक्सी में जबरदस्ती भरे थे इतने सारे
लोग फिर छात्र के साथ क्या हुआ


एक ओवरलोड टैक्सी की चपेट में आने से एक छात्र ने मौके पर दम तोड दिया। इस बात से गुस्साएं उसके परिजनों और ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। इस मौके पर पुलिस प्रषासन और टैक्सी चालक पर लापरवाही किए जाने के आरोप लगाए गए। मामला सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ी माता मंदिर के पास का है।

 

बताया जा रहा है डुडयाखेरा निवासी रामस्वरूप यादव स्कूल से लौट कर टैक्सी से घर जा रहा था, लेकिन रास्ते में बड़ी माता के पास टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई और रामस्वरूप के टैक्सी के नीचे दब गया। जिससे उसकी जान निकल गई। बताया जा रहा है कि प्रदर्षन के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह इनको समझाया, तब कही जाकर वे माने। वही, छात्र के परिजन ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि शाहगढ़ में पुलिस की मिली भगत से टैक्सी चालकों की मनमानी चल रही है और टैक्सी में ओवर लोड सवारियां भरी जा रही है। जिसकी वजह से यह हादसा हो गया। अगर पुलिस के द्वारा टैक्सियों की ओवर लोडिंग से रोका जाता तो उनके घर का चिराग नही बुझता।

 

आज ये घटना उनके बच्चे का साथ हुई है कल किसी और के साथ हो सकती है। बताया जा रहा है कि षाहगढ में पुलिस स्टेशन से 100 मीटर की दूरी पर ही टैक्सी स्टैंड है, जहां पर टैक्सियों को लोड किया जाता है, जबकि इस बात की जानकारी पुलिस को भी है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। ऐसे ही अधिकांश टैक्सिया ऐसी है जिनकी न तो फिटनेस है और न ही बीमा है। फिर भी टैक्सी में 20-20 सवारियां भरी जाती है।


By - sagartvnews
30-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.