कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा खुरई विधानसभा पहुंची अरुण यादव ने क्या-क्या बोले देखिए

 

खुरई विधानसभा पहुंचे
अरुण यादव क्या-क्या बोले देखिए

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा खुरई विधानसभा पहुंची अरुण यादव ने क्या-क्या बोले देखिए

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा सागर जिले के खुरई पहुंची। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने आयोजित सभा में कहा कि खुरई की जनता ने भूपेंद्र सिंह को चुन कर यहां से भेजा था लेकिन मीटर रीडिंग और बिल बांटने वाला उनका रिश्तेदार लखन सिंह यहां सरकार और प्रशासन चलाकर करोड़पति बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि खुरई विधानसभा अत्याचार, अन्याय और भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया है।

 

बरोदिया के दलित भाई के मर्डर में मंत्री भूपेंद्र सिंह रिश्तेदारों का हाथ है। तलैया मंदिर की 20 एकड़ जमीन को मंत्री ने अपने परिवार के नाम कर लिया। गौशाला और सरकारी जमीन को अस्पताल माफिया की हाथों बेच दिया गया। कई गांवों के पटेलों और छोटे किसानों की जमीन पर कब्जा कर लिया गया। क्षेत्र में ऐसा कोई गांव नहीं है जहां बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता अवैध शराब की बिक्री और जुए सट्टे का कारोबार नहीं कर रहा हो। सरकारी विभागों में ठेकों से लेकर सप्लाई भी सिर्फ मंत्री के परिवार के लोग रिश्तेदार और पार्टी के नेता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मकान दुकान और स्कूल बुलडोजर चलाकर तोड़ दिए गए हैं। सरकार ने उनकी जमीन हड़प ली। कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लादकर उन्हें कई कई दिन तक जेलों में बंदी बनाकर रखा गया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से इन लोगों ने भगवान महाकाल, बाबा ओंकारेश्वर और पन्ना के जुगल किशोर मंदिर को नहीं छोड़ा उसी तरह से मंत्री भूपेंद्र सिंह ने खुरई और यहां की जनता को भी किसी भी तरह से नहीं छोड़ा है। पूरे मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। हम सबको मिलकर इनसे संघर्ष करना है।

 

इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सीपी मित्तल, यात्रा के सह प्रभारी प्रभु सिंह ठाकुर, सुरेंद्र चौधरी, राजेंद्र सिंह ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस की महासचिव रेखा चौधरी, जिला प्रभारी अवनीश भार्गव सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। जब यात्रा खुरई पहुंची तो वहां यात्रा का जमकर स्वागत किया गया।


By - sagartvnews
29-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.