सागर-बेदाग निकले मंत्री भूपेंद्र सिंह लोकायुक्त से क्लीन चिट

 

मंत्री भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ लोकायुक्त में की गई षिकायत जांच के बाद समाप्त कर दी गई। जाँच में आरोप प्रमाणित नहीं मिले थे। अब मंत्री भूपेद्र सिंह ने शिकायतकर्ता के ऊपर 10 करोड़ रूपये का मानहानि का दावा करेगें।

 

 

 

बता दे कि कुछ दिन पहले कांग्रेस पुनीत टंडन से नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह के विरूद्ध लोकायुक्त में षिकायत की थी। जिसके चलते लोकायुक्त ने सागर में मंत्री के ठिकानों में जाकर जांच पडताल की थी, लेकिन लोकायुक्त को अनैतिक कुछ भी नहीं मिला।

 

 

अब मंत्री भूपेद्र ने कहा है कि मेरे खिलाफ कांग्रेस द्वारा किया गया षड़यंत्र पूरी तरह से विफल हो गया है। उनकी छवि खराब करने के लिये झूठी शिकायत की गई, इससे उन्हें मानसिक वेदना हुई, इसलिए शिकायतकर्ता के ऊपर 10 करोड़ रूपये का मानहानि का दावा करेंगे।

 

 

मंत्री सिंह ने कहा है कि मेरे पूरे राजनैतिक जीवन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहने के बावजूद किसी भी प्रकार का आरोप नहीं लगा है। कांग्रेस के द्वारा जो अप्रमाणिक शिकायतें की गई थीं, वह जाँच में आधारहीन पाई गईं। सत्य की जीत हुई। कांग्रेस मुद्दों की नहीं षड़यंत्र की राजनीति करती है।


By - sagar tv news
29-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.