सागर-धूमधाम से हुआ गणपति बाप्पा का विसर्जन, बड़ी प्रतिमाएं क्रेन से हुई विसर्जित

 

गणपति बाप्पा मोरया
अगले बरस तू जल्दी आ...

सागर-धूमधाम से हुआ गणपति बाप्पा का विसर्जन, बड़ी प्रतिमाएं क्रेन से हुई विसर्जित


सागर जिले के गढाकोटा में गणेशोत्सव के आखिरी दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से किया गया। विसर्जन करने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। बताया जा रहा है कि सुबह से ही गणेश पंडालों में हवन-पूजन किया गया। दोपहर बाद से गणेश प्रतिमाओं को वाहनों में विराजमान कर धूमधाम से गाजे बाजे के साथ प्रमुख मार्गों से निकाला गया। अखाड़ों के युवकों ने चल समारोह में अपनी कलाबाजी दिखाई।

 

गणेष जी के दर्षन करने के लिए नगर के प्रमुख चौराहों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन सुनार नदी, पीपल घाट और सिद्ध क्षेत्र पटेरिया स्थित कुंड के तट पर किया गया। तो वही पीपलघाट स्थित प्राचीन श्री गणेश मंदिर में चल रहे विशेष अनुष्ठान का समापन किया गया। विसर्जन स्थल पर पहुंचे भाजपा नेता अभिषेक भार्गव श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। वहां गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी।

 

शांति व्यवस्था बनाने में पुलिस बल, नगर रक्षा समिति के सदस्य और राजस्व विभाग की टीम सक्रिय रही। इसके साथ ही पीपल घाट स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल के कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को देखने के लिए देर रात लोकनिर्माण मंत्री गोपाल भार्गव पहुंचे। जिनके द्वारा हाइड्रा मशीन से गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था की गई। इसके साथ सुनार नदी में नाव की व्यवस्था मंत्री भार्गव के द्वारा कराई गई ताकि गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन आसानी से किया जा सके।


By - sagartvnews
29-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.