सागर- बोलेरो की वजह से दो लोग पहुंचे अस्पताल,लेकिन हो गई देर

सागर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग खुरई-सागर के बीच बनहट गांव में सब्जी से भरी सड़क किनारे खड़ी पिकअप को बोलेरो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दो लोगों ने दम तोड दिया, जबकि दो लोग घायल हो गए।

 

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि थाना बांदरी के कोलुआ ग्राम के किसान पिकअप वाहन में सब्जी भरकर बेचने के लिए खुरई मंडी जा रहे थे। तभी बनहट गांव में एक महिला ने पिकअप को रोका। उसे भी अपनी सब्जी मंडी में ले जाना था। पिकअप ड्राइवर ने सड़क किनारे पिकअप को खड़ा कर दिया।

 

तभी सागर की ओर से आ रही बोलेरो ने पीछे से पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थीं कि टक्कर के बाद पिकअप वाहन पलट गया और पिकअप वाहन में बैठे एक व्यक्ति की मौके पर ही दम तोड दिया, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। लेकिन की अस्पताल ले जाते समय उसकी जान चली गई। इस हादसे में 2 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।

 

घायलों को खुरई सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान सब्जियां पूरी सड़क पर फैल गई थी। पिकअप वाहन में फंसे लोगों की चीख पुकार की आवाज सुनकर गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। जिन्हें पिकअप वाहन से बाहर निकाला गया। पिकअप वाहन को पीछे से टक्कर मारने वाला ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वही, घटना की सूचना मिलते ही खुरई देहात थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई

 


By - sagar tv news
29-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.