करोड़पति मालकिन को हुआ नौकर से प्यार, सैंकड़ों किमी दूर से पहुंची मिलने || SAGAR TV NEWS ||

 

 

एक करोड़पति मालकिन और नौकर के प्यार का दिलचस्प मामला सामने आया है। प्यार भी इतना था कि चार साल से मालकिन और नौकर दोनों रायपुर में लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे। वो नौकर पर लाखों रुपए लुटाने लगी थी। जब नौकर अपने गांव से नहीं लौटा तो मालकिन उसे ढूंढने 700 किलोमीटर दूर एमपी के रायसेन भी पहुंच गई। दरअसल, एक करोड़पति स्टील कारोबारी महिला चार साल से अपने ही नौकर के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही थी। नौकर कुछ दिन का बोलकर अपने गांव किशनगढ़ चला गया था। उसने कहा था कि वो जल्द ही लौटकर आ जाएगा, लेकिन काफी दिनों बाद तक वह वापस नहीं पहुंचा तो मालकिन उसे ढूंढते हुए रायसेन जिले तक पहुंच गई। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत एसपी से की है। महिला के मुताबिक़ पिछले कुछ दिन वह लड़के विजय गलगट के घर किशनगढ़ में भी रही लेकिन वह उसके सामने नहीं आ रहा है। अब घर वालों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया है। महिला का कहना है। की विजय गलगट ने उसे शादी झांसा भी दिया है। महिला चाहती है। की एक बार उसके सामने आकर बात कर ले फिर वह आगे उस हिसाब से एक्शन लेगी। वहीँ रायसेन जिले की एसपी मोनिका शुक्ला के मुताबिक महिला के आवेदन पर थाने में प्रकरण दर्ज कर लिया है।


By - Rajesh Rajak (Raisen,MP)
15-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.