भाजपा में घबराहट का माहौल प्रदेश से भाजपा की विदाई तय हो चुकी है- यादव
कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा में षामिल आक्रोषित लोगों की भीड इस बात का सबूत है कि भाजपा में घबराहट का माहौल है। प्रदेश से भाजपा की विदाई तय हो चुकी है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को बार-बार मध्य प्रदेश आने को मजबूर होना पड़ रहा है।
यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने टीकमगढ़ जिले के खरगापुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। यादव ने कहा कि मप्र की जनता भाजपा सरकार के 18 सालों के कुशासन, भय और भ्रष्टाचार के शासन से ऊब चुकी है, जो अब परिवर्तन चाहती है।
उन्होंने महिला आरक्षण पर कहा कि महिला आरक्षण बिल हम सोनिया गांधी के नेतृत्व में यूपीए के समय लेकर आए थे, तब भाजपा के लोगों ने ही इसका विरोध किया था और अभी तक इसे क्यों रोका गया था। चुनावी लाभ लेने के लिए अब महिला आरक्षण के नाम पर बड़ा खेल खेला जा रहा है। इस बिल का फायदा अगले 10 साल तक महिला वर्ग को मिल सकता है इस बात में संशय है।
यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर तंज करते हुए कहा कि मप्र पहले ही भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है, भाजपा के नेता भ्रष्टाचार में लीन है। क्या मोदी इन सबको हटाने की गारंटी मप्र की जनता को देंगें।