सागर-बृजबिहारी पटेरिया देवरी से बीजेपी के उम्मीदवार, जानिए कांग्रेस के लिए कितनी चुनौती

 

सागर की देवरी से भाजपा ने
गुड्डा पटेरिया पर क्यों लगाया दांव


सागर-बृजबिहारी पटेरिया देवरी से बीजेपी के उम्मीदवार, जानिए कांग्रेस के लिए कितनी चुनौती

विधानसभा चुनाव-2023 को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने 39 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। जिसमें सागर की देवरी विधानसभा से भाजपा ने कद्दावर नेता बृजबिहारी पटेरिया को प्रत्याशी घोषित किया है। बृजबिहारी पटेरिया 9 माह पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए है।

 


जिसके बाद भाजपा ने उन पर भरोसा जताया है। जबकि भाजपा में देवरी विधानसभा से दावेदारों की लंबी लिस्ट थी। लेकिन पार्टी ने बृजबिहारी पटेरिया का विधानसभा क्षेत्र में प्रभाव और जनता के बीच अच्छी छवि को देखते हुए भरोसा जताया है। देवरी विधानसभा में पिछले 10 सालों से कांग्रेस का कब्जा है। यहां 2013 से कांग्रेस के हर्ष यादव विधायक हैं। भाजपा के प्रत्याशी की घोषणा के साथ ही कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में विधायक हर्ष यादव का नाम लगभग तय माना जा रहा है। इससे इस बार बृजबिहारी पटेरिया का मुकाबला हर्ष यादव से हो सकता है। हालांकि कांग्रेस ने अभी अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
1998 में देवरी विधानसभा से विधायक रह चुके हैं

 

 


बृजबिहारी पटेरिया देवरी विधानसभा क्षेत्र के कद्दावर नेता हैं। वे पहले कांग्रेस में थे। करीब 9 माह पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। पटेरिया वर्ष 1998 में देवरी विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा वर्ष 2013 में कांग्रेस की टिकट पर वे रहली विधानसभा से मंत्री गोपाल भार्गव के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि इस चुनाव में वे हार गए थे। वे देवरी विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं। साथ ही उनकी भतीज बहू देवरी जनपद पंचायत अध्यक्ष हैं। भतीजे विनीत पटेरिया की युवाओं में अच्छी खासी पकड़ है।


By - sagartvnews
26-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.