सागर- अज्ञात वाहन की वजह से वापिस अपने घर नहीं लौट पाया युवक

 

सागर जिले में दर्दनाक सडक हादसा हो गया। जिसमें एक बाइक चालक ने दम तोड दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला कर जांच षुरू कर दी है।

 

मामला नेशनल हाईवे खुरई-सागर रोड़ पर स्थित सिलोधा गांव के पास घटित हुआ। इस मामले में बताया जा रहा है कि खेरा गांव मंे रहने वाला अनिल अहिरवार अपनी बाइक से सिलोधा गांव गया हुआ था। जब वह वहां अपने गांव खेरा बाइक से लौट रहा था।

 

तभी गांव के पास नेशनल हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई थी। जानकारी मिलते ही मौके पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उसे खुरई सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे डेड घोषित कर दिया गया।

 

 

वही, घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। खुरई देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


By - sagar tv news
26-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.