कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में इतने लोग आये की पंडाल छोटा पड़ गया

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव द्वारा बुंदेलखंड में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा में न केवल भारी जन समूह उमड़ रहा है। बल्कि भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश भी सामने रहा है। ऐसा ही कुछ छतरपुर जिले के बिजावर विधानसभा क्षेत्र के कस्बे में दिखा। जब यहां यात्रा पहंुची तो जनता ने भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोष दिखाया। बताया जा रहा है कि यात्रा मातगुवां, सटई और बिजावर नगर में पहुंची तो जनता का जन आक्रोश सड़कों पर उमड़ कर आया। हजारों की संख्या में यहां महिलाएं और पुरुष जन आक्रोश यात्रा में पहुंचे। जनता ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सीपी मित्तल की जोरदार अगवानी की। सटई क्षेत्र में जहां महिलाओं ने बड़ी संख्या में षामिल हुई। वहीं, बिजावर नगर में भीड़ उमड़ने से सभा स्थल पर लोगों के लिए जगह कम पड गई। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में पानी की कमी और रोजगार सृजन के कार्यों के लिए 7200 करोड रुपए की राशि दी गई थी। लेकिन भाजपा सरकार ने इस राशि में भ्रष्टाचार कर इसका लाभ जनता को नहीं दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी और इस भ्रष्टाचार का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेगी। वही, राष्ट्रीय सचिव सीपी मित्तल ने बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस की कमलनाथ सरकार बनाने का आव्हान जनता से किया।


By - sagar tv news
25-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.