कचरा वाहन से ले जा रहे थे गाय को, तो साधु-संत सड़क पर धरने पर बैठ गए

 

टीकमगढ जिले में गोवंश की दुर्दशा के मुद्दे पर साधु संतों ने कलेक्ट्रेट के सामने जाम लगा दिया। बुंदेलखंड पीठाधीश्वर के महंत सीताराम दास महाराज गौ सेवकों के साथ बीच सड़क पर धरना देकर बैठ गए। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगने से करीब 1 घंटे तक कलेक्ट्रेट के सामने जाम लग रहा।

 

 

इस मामले में बताया जा रहा है कि शहर के वार्ड नंबर 18 में एक गाय ने दम तोड दिया था। जब वार्ड पार्षद अजय यादव ने नगर पालिका को गाय को उठाने के लिए फोन लगाया तो नगर पालिका ने कचरा वाहन भेज दिया।

 

 

जब इसकी जानकारी साधु संतों को लगी तो वे आक्रोषित हो गए और बुंदेलखंड पीठाधीश्वर के महंत सीताराम दास महाराज गौ सेवकों के साथ कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठ गए। मामला बिगड़ता देख मौके पर एसडीएम संजय दुबे तहसीलदार और एसडीओपी के साथ पहुंचे।

 

 

 

उन्होंने महंत सीताराम दास महाराज को समझाने का प्रयास किया, लेकिन साधु संत और गौ सेवक गोवंश के संरक्षण के लिए मिनौरा में गौ अभ्यारण्य बनाए जाने की मांग पर पड़े रहे। आखिरकार एसडीएम ने मुक्ति रथ मंगाकर मृत गाय को कचरा वाहन से उठाकर उसमें रखवाया।

 

 

इसके बाद महंत सीताराम दास महाराज कलेक्टर अवधेश शर्मा के पास पहुंचे और उनसे मिनौरा भेड़ फॉर्म की करीब 800 एकड़ जमीन में गौ अभ्यारण्य बनाए जाने की मांग की। इस पर कलेक्टर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखा है।


By - sagar tv news
20-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.