सागर-भजन कीर्तन करना मुश्किल होगा अगर कांग्रेस आई तो-सीएम शिवराज

 

भजन कीर्तन करना मुश्किल होगा
अगर कांग्रेस आई तो-CM शिवराज


सागर-भजन कीर्तन करना मुश्किल होगा अगर कांग्रेस आई तो-सीएम शिवराज

 

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चुनाव से पहले निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा सागर जिले में प्रवेश करते हुए सुरखी विधानसभा में पहुंची। जहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसमें शामिल हुए। सुरखी के चक्क मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

 

जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के गठबंधन पर निशाना साधा और कहा कि इंडिया नाम रख लेने से क्या कोई इंडिया हो जाता है, इस गठबंधन में कैसे-कैसे लोग हैं। जो सनातन का अपमान करते हैं उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार आ गई तो महिलाओं का चूड़ी पहनना, बिंदी लगाना ,रामायण करना ,भजन कीर्तन करना मुश्किल कर देगी। उन्होंने यहां से भाजपा को विजय दिलाने का संकल्प भी जनता को दिलाया ।

 


वही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह बुंदेलखंड के वीरों की भूमि है जो पहले वीरान थी लेकिन शिवराज सिंह चौहान की सरकार आने के बाद यहां पर विकास हुआ है और यहां की तस्वीर बदल गई है ।


By - sagartvnews
18-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.