भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश में निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा सागर जिले में हुई दाखिल

 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश में निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा सोमवार को सागर जिले में दाखिल हुई ।

 

जन आशीर्वाद यात्रा जिले की देवरी विधानसभा के महराजपुर में करीब सुबह 10.30 बजे पहुंची । जहां यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया ।जन आशीर्वाद यात्रा के साथ संसदीय बोर्ड व चुनाव समिति सदस्य सुधा यादव और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा प्रमुख रूप से रहे। 

 

ये यात्रा देवरी, सहजपुर,केसली, गौरझामर, होते हुए सुरखी पहुंचेगी, जहा यात्रा के दौरान सुरखी में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे।

 

इसके बाद बिलहरा, चितौरा,होते हुए शाम को मकरोनिया पहुंचेगी।साथ ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे।


By - sagar tv news
18-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.