NIA टीम ने की बड़ी कार्यवाई, इस्लामिक स्टेट के लिए काम करने वाले युवक के था संपर्क में

 

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने रतलाम जिले के आलोट में छापामार कार्रवाई की। एजेंसी के अधिकारी खजूरी देवड़ा गांव पहुंचे। जहां स्थानीय पुलिस की मदद से राहुल सेन नाम के युवक को राउंडअप कर पूछताछ की गई।

 

 

उसका मेडिकल टेस्ट भी कराया गया। पूछताछ के बाद आलोट के न्यायालय में आरोपी राहुल को पेश किया गया। यहां अग्रिम ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद जांच एजेंसी की टीम राहुल को लेकर रांची निकल गई। बताया जा रहा है कि राहुल इस्लामिक स्टेट ऑफ ईराक एंड सीरिया के लिए काम करने वाले फैजान अंसारी के संपर्क में था।

 

 

फैजान को बीते दिनों गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से कई डिजिटल सबूत भी जब्त किए गए थे। पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा ने बताया कि राहुल के पास से काला कपड़ा और चाकू बरामद हुआ है, जिस पर इस्लामिक स्टेट ऑफ ईराक एंड सीरिया का निशान है। साथ ही कई मोबाइल सिम भी बरामद की गई हैं। बताया गया कि राहुल खजूरी देवड़ा गांव में मजदूरी का काम करता है और उसने इंस्टाग्राम पर एक से ज्यादा आईडी बना रखी हैं।

 

 

वह राहुल सनातनी के नाम से भी इंस्टाग्राम आईडी चलाता है। इस पर वह हथियारों के साथ फोटो पोस्ट करता था। राहुल, फैजान अंसारी के साथ सोशल मीडिया पर ही जुड़ा था। झारखंड के लोहरदगा का रहने वाला फैजान डार्क नेट के माध्यम से आतंकियों के संपर्क में था।

 

 

 

वह लोहरदगा में युवाओं का ब्रेनवॉश कर दहशत फैलाने की ट्रेनिंग दे रहा था। कई युवाओं को इस्लामिक स्टेट ऑफ ईराक एंड सीरिया में शामिल होने के लिए फैजान ने राजी कर लिया था। एनआईए ने करीब दो महीने पहले फैजान को दबोचा था। उसके खिलाफ एनआईए की रांची शाखा में 19 जुलाई को एफआईआर दर्ज की गई थी। उस पर गैरकानूनी गतिविधियां से संबंधित धाराएं लगाई गई थी।


By - SAGAR TV NEWS
15-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.