गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा का BJP नेता और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
लव कुश जयंती के अवसर पर सागर में कुशवाहा समाज ने भगवान श्री राम के पुत्र लव और कुश की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली। शोभायात्रा में लव कुश के साथ भगवान भोलेनाथ की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। समाज के लोगों में खासा उत्साह नजर आया।
गाजे बाजे के साथ निकली षोभायात्रा का स्वागत भाजपा नेता अर्पित पाण्डेय ने कार्यकर्ताओ के साथ तीनबत्ती पर पुष्प वर्षा कर किया। इस मौके पर राहुल नामदेव, कुलदीप खटीक, मनोज रेकवार, राहुल नामदेव, अमित रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद थे।