सागर-प्रधानमंत्री के सागर दौरे को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां, मंत्रियों ने संभाला मोर्चा

 

50 हजार करोड़ के निवेश का शुभारंभ करने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को सागर आ रहे है, मोदी के दौरे को देखते हुए भव्य तैयारियां की जा रही, अधिकारियो के बाद मंत्रियो ने मोर्चा संभाल लिया है, और व्यवस्थाओ को पूरा कराने के लिए निरीक्षण,

 

 

बैठके कर रहे है, जिसके चलते जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद भदौरिया मंत्री भूपेंद्र सिंह,गोविंद सिंह और सांसद स्थानीय विधायक और अधिकारियों के साथ तैयारियों को देखने सभा स्थल पहुंचे, यहां पर 55 एकड की जगह में सभा स्थल है जिसमे 4 हेलीपेड तैयार किये गए है,

 

 

एक लाख की क्षमता वाला वाटरप्रूफ डोम तैयार किया जा रहा है, जमीन पर पिलाई बिछाई जा रही है, तो 4 हजार की वाहन क्षमता वाले पार्किंग भी बनाये जा रहे है, इसके साथ ही अस्थाई अस्पताल सहित अन्य तरह किये जा रहे है।

 

 

पेट्रोकेमिकल परिसर के भूमिपूजन कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री डा. अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा कि वर्षा को देखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध किया जावे, उन्होंने कहा कि पार्किंग स्थल से लेकर सभा कार्यक्रम स्थल तक आने जाने के लिए विशेष सड़क मार्ग तैयार किए जाएं,

 

 

जिससे कि कार्यक्रम में शामिल होने लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलीपैड से सभा स्थल कार्यक्रम स्थल तक आने जाने के लिए पक्का मार्ग तैयार किया जाए। साथ में प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यक्तियों से मुलाकात कर सकें, इसके लिए भी विशेष प्रबंध करें।

 

 

 

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड पर विशेष प्रकार के फायर ब्रिगेड सहित अन्य फायर ब्रिगेड की व्यवस्था करें


By - SAGAR TV NEWS
10-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.