MP | कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल भाजपा ने लिया आड़े हाथों

MP | कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल भाजपा ने लिया आड़े हाथों

कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल
भाजपा ने लिया आड़े हाथों

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी बीच कांग्रेस के पिछोर विधायक केपी सिंह का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे लेकर भाजपा प्रवक्ता शिवम शुक्ला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा कि महिलाओं को अपशब्द बोलना और इस भाषा का प्रयोग करना कांग्रेस की निकृष्ट मानसिकता को प्रदर्शित करता है।

 

उन्होंने यह भी लिखा कि कांग्रेस नेताओं की यही सोच भंवरी देवी, सरला मिश्रा, बॉबी मर्डर केस और तंदूर कांड जैसे प्रकरणों में परिभूत होती है। बता दें कि वीडियो में कांग्रेस विधायक एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। तब उन्होंने महिलाओं के प्रति अपशब्द का इस्तेमाल किया था।

 


By - sagartvnews
10-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.