सागर में कृष्ण जन्माष्टमी पर यादव समाज की भव्य रैली का जोरदार स्वागत
सागर में जन्माष्टमी पर वाहन रैली का जोरदार स्वागत
सागर में कृष्ण जन्माष्टमी पर यादव समाज की भव्य रैली का जोरदार स्वागत
श्री कृष्ण जन्माष्ट्मी के अवसर पर सागर के युवा यादव समाज द्वारा वाहन रैली का आयोजन किया गया। जो मुख्य मार्गों से होकर निकली, इस मौके पर युवाओं में खासा उत्साह नजर आया और भगवान के जयकारे लगाए।
इस रैली का स्वागत युवा भाजपा नेता अर्पित पाण्डेय ने कबूलापुल पर पुष्प वर्षा कर किया। रैली में निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, कौशल यादव, राहुल नामदेव, कुलदीप खटीक, संदीप साहू, रोहित चौधरी, राहुल चौधरी सहित रैली बड़ी संख्या में समाज के लोग षामिल थे।