सागर में यात्री बस के साथ कृष्ण जन्माष्टमी पर हुआ ये फिर...देखिये | sagar tv news |

 

सागर में यात्री बस के साथ कृष्ण जन्माष्टमी पर हुआ ये फिर...देखिये

सागर में पलटी यात्री बस
13 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

 

सागर-बंडा रोड पर कर्रापुर के पास यात्री बस क्रासिंग के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई,इस घटना में करीब एक दर्जन यात्री घायल हुए है, सूचना मिलते ही बहेरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार खुशबू ट्रैवल्स की बस छतरपुर से सागर सवारी लेकर आ रही थी।

 

इसी दौरान सागर-बंडा रोड पर कर्रापुर के पास सामने से आ रहे प्रचार वाहन से क्रासिंग करते समय बस अनियंत्रित हो गई। बस प्रचार वाहन से रगड़ते हुए सड़क किनारे बनी खंती में पलट गई। दुर्घटना के दौरान मौके पर खीच-पुकार मच गई। घटना देख राहगीर और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बस में फंसे यात्रियों को लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद ज्यादातर यात्रियों को छुट्‌टी दे दी गई है।


By - sagartvnews
07-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.