सागर-मंत्री के क्षेत्र में बागेश्वर धाम की कथा की कलश यात्रा में महिलाएं हुई चेन स्नेचिंग का शिकार

 


मंत्री के क्षेत्र में बागेश्वर धाम की कथा की
कलश यात्रा में हुई चेन स्नेचिंग

सागर-मंत्री के क्षेत्र में बागेश्वर धाम की कथा की कलश यात्रा में महिलाएं हुई चेन स्नेचिंग का शिकार

सागर-मंत्री के क्षेत्र में बागेश्वर धाम की कथा की कलश यात्रा में महिलाएं हुई चेन स्नेचिंग

सागर जिले के खुरई में बुधवार से बागेश्वर धाम पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के द्वारा तीन दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके एक दिन पहले मंगलवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं ने कलष यात्रा निकाली।

 

लेकिन कलश यात्रा की आड़ में कई महिलाओं के गिरोह ने चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया। लगभग दो दर्जन महिलाओं ने थाने में लिखित शिकायत की है। चेन स्नेचिंग की शिकार पूर्व नगरपलिका अध्यक्ष की पत्नि और एक वर्तमान पार्षद भी हैं। एक मामले में तो पुलिस ने एक महिला चेन स्नेचर को रंगे हाथों पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भाग गई। फिलहाल पुलिस इस मामले में साधुओं के भेष में दर्जनों बाहरी महिला पुरुषों से पूछताछ कर रही है। इनमें चार महिलाओं की प्रयागराज का एक गिरोह अलग पकड़ा गया है। कथा में ऐसी घटनाओं से बचने के लिये पुलिस ने श्रृद्धालुओं से अपील की है कि मंहगे आभूषण आदि पहन कर न आये या फिर स्वयं उनकी अच्छे से सुरक्षा करें। फिलहाल पुलिस ऐसे मामलों से बचने के लिये विषेश प्रयास कर रही है।


By - sagartvnews
06-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.