अल्प वर्षा की वजह से खेतों में पड़ने लगी दरार, फसल हो रही खराब

 

 

बारिश की बेरूखी के चलते दमोह जिले के पथरिया के किसान के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई है। हालात यह बने है कि अल्पवर्षा की वजह से खेतो में दरारें पडऩे लगी हैं। नहरों से भी किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है।

 

अच्छी पैदावार की उम्मीद टूट गई है। इस सप्ताह बारिश नहीं हुई तो धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी। किसानों ने बताया कि पिछले कई सालों से अच्छा उत्पादन और उचित समर्थन मूल्य नहीं मिल पाने के कारण किसानों के ऊपर कर्ज बढ़ता जा रहा है।

 

 

इस सप्ताह के बाद सरकार को किसानों की हालात को देखते हुए तत्काल क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करना चाहिए। अच्छी बारिश के इंतजार में फसल पीली पड़ रही है। वैसे तो यह स्थिति मध्य प्रदेश में बनी हुई है किंतु पथरिया विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में किसान बारिश का इंतजार करते करते थक गए हैं।

 

 

इस सप्ताह बारिश नहीं हुई तो कई किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यहां तक कि सोयाबीन, उड़द, तिल और मक्का की फसल सूखने की कगार पर पहुंच चुकी हैं। वहीं पथरिया ब्लाक के ग्रामों में बिजली की अघोषित कटौती और खराब हो चुकी फसलों का सर्वे कराने की मांग को लेकर भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने कल्लन पटेल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

 

 

 

सदस्यों ने बताया कि बिजली कटौती लगातार बढ़ रही है जिससे फसलों की सिंचाई भी नहीं हो पा रही। जल्द से जल्द बिजली सप्लाई की व्यवस्था की जावे और फसलों का सर्वे करा कर मुआवजा दिया जावे।


By - SAGAR TV NEWS
05-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.