गुड्डू राजा बुंदेला कांग्रेस में हुए शामिल, खुरई से बन सकते है प्रत्याशी !

कांग्रेस के हुए गुड्डू राजा बुंदेला खुरई से मिल सकता है टिकिट !

गुड्डू राजा बुंदेला कांग्रेस में हुए शामिल, खुरई से बन सकते है प्रत्याशी !


उप्र के ललितपुर के गुड्डू राजा बुंदेला कांग्रेस में अपने काफिले के साथ शामिल हो चुके हैं। वे बसपा से कांग्रेस में आए हैं। इनको राज्यसभा सांसद दिग्विजय और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ दोनों का खास माना जा रहा है। बता दें कि गुड्डू राजा पूर्व सांसद सुजान सिंह बुंदेला के सुपुत्र हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है

 

कि, इनको सागर जिले की खुरई विधानसभा सीट से कांग्रेस अपना प्रत्याशी बना सकती है। इसके साथ ही भंवर सिंह और विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने भी भाजपा को छोड़, कांग्रेस का हाथ थामा है। एक ज़माने में मध्यप्रदेश की सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के ललितपुर से लेकर बुंदेलखंड क्षेत्र की सियासत में बुंदेला परिवार की तूती बोलती थी। चंद्रभूषण सिंह बुंदेला उर्फ गुड्डू राजा के पिता सुजान सिंह बुंदेला कांग्रेसी नेता रहे हैं, वह दो बार झांसी से सांसद भी रहे, उनके दो भाई भगत राजा और पूरन सिंह बुंदेला मंत्री भी रह चुके हैं।


By - sagartvnews
03-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.