सागर में पति-पत्नी के बीच इस वजह से Goli से बड़े भाई और भतीजे का Murder

सागर में पति-पत्नी के बीच इस वजह से Goli से बड़े भाई और भतीजे का Murder

पति-पत्नी के बीच चरित्र संदेह
बड़े भाई और भतीजे की हत्या

सागर जिले के सानौधा थानांर्गत लालेपुर गांव में सेना के रिटायर्ड कैप्टन ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से बड़े भाई और भतीजे का मर्डर कर दिया। जिससे गांव में सनसनी फैल गई। आरोपी ने बेटी के पैर में भी एक गोली मारी। जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वारदात की वजह पति पत्नी के बीच चरित्र संदेह बताया जा रहा है।

 

इसी कारण पिछले 4 महीने से उनके बीच अनबन चल रही थी। इस मामले में बताया जा रहा है कि आरोपी रामाधार फरवरी 2019 में सेना के कैप्टन के पद से रिटायर हुआ था। उसे पत्नी संध्या तिवारी के चरित्र पर संदेह था। इस बात पर आए दिन पति-पत्नी में झगड़ा होता था। रामाधार भी ज्यादातर गांव के बाहर रहता था। जिससे पत्नी भी रामाधार पर शक करती थी। 31 अगस्त की शाम रामाधार सागर के करीला में अपनी बहन से राखी बंधवाकर गांव लौटा था। किसी बात पर फिर रामाधार की संध्या से बहस हुई। जिससे वह पत्नी को पीटने लगा।

 

वह अपनी कमर में पिस्टल फंसाए था। उसे बचाने के लिए रामाधार के मंझले भाई राममिलन, भतीजा अजय और बेटी वर्षा आ गए। आरोपी ने पिस्टल से पहले एक हवाई फायर किया। विवाद इतना बढ़ गया कि रामाधार ने भाई-भतीजे और बेटी पर पिस्टल तान दी। वे जान बचाकर भागे। गांव की गली में आरोपी ने एक-एक करके तीनों को गोली मार दी। तीनों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने राममिलन और अजय को डेड घोषित कर दिया। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर लिया है।


By - sagartvnews
02-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.