सागर- विधायक की पत्नी ने केंद्रीय जेल पहुंचकर बंदियों की कलाई पर बाँधा रक्षा सूत्र

 

सागर के केंद्रीय जेल में श्रावण माह के अंतिम दिन महा मृत्युंजय मंत्र के असंख्य जाप का समापन किया गया। इस मौके पर विधायक शैलेन्द्र जैन की पत्नी अनुश्री जैन ने जेल परिसर पहुंचकर महिला और पुरुष बंदियों के साथ विधिवत यज्ञ कर जाप संपन्न कराया।

 

 

गौरतलब है कि जेल परिसर में बंदियों द्वारा असंख्यमृत्युंजय मंत्र जाप किया जा रहा था जिसका शुभारंभ विधायक शैलेन्द्र जैन ने श्रावण माह के पहले दिन अनुश्री जैन के साथ किया था। इस संबंध में अनुश्री जैन ने बताया कि बंदियों को आध्यात्म के सहारे उचित मार्ग पर चलने और सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया था।

 

 

आगे भी इस मंत्र का जाप करके बंदी अपना ध्यान प्रभु के मार्ग पर लगा सकेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बंदियों को राखी बांधकर मुंह मीठा करवाया। महिला बंदियों ने भी अनुश्री जैन को राखी बांधी।


By - sagartvnews
31-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.