सागर-बरोदिया दलित मामले में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

सागर-बरोदिया दलित मामले में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

दलितों पर अत्याचारों के खिलाफ
सागर में कांग्रेस का प्रदर्शन

सागर जिले के खुरई विधानसभा अंतर्गत बरोदिया नैनागिर में हुई घटना के विरोध में शहर युवा कांग्रेस ने जमकर प्रदर्षन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस प्रदर्षन का नेतृत्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी में किया। इस दौरान मंत्री भूपेंद्र सिंह का पुतला फंूका गया और मंत्री सिंह से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे देने की मांग की गई।

 

इस दौरान खासे आक्रोषित दिखे। कार्यकर्ताओं ने अपराधियों के मकान धराषायी करने सहित रासुका लगाए जाने की मांग की। बताया जा रहा है कि इन कार्यकर्ताओं को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल का प्रयोग करना पडा। साथ ही पानी से भी बौछारें की। इस मौके पर कांग्रेसियों ने कहा कि प्रदेश में लगातार अनुसूचित जाति के लोगों पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक सुनील जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश यादव, प्रदेश महासचिव मुकुल पुरोहित, भोपाल प्रभारी सुरेंद्र चौबे, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल चौबे,सेवादल अध्यक्ष महेश जाटव,सिंटू कटारे, अमित दुबे, नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव, अखिलेश केशरवानी, विजय साहू सहित बडी संख्या मंे कांग्रेसी मौजूद थे। गौरतलब है कि दो-तीन दिन पहले दंबगों ने युवक नितिन अहिरवार की पीट-पीटकर जान ले ली थी और उसकी मां को निर्वस्त्र घुमाया था। यह दबंग उसकी बहन के साथ छेडछाड करते थे। जिसका विरोध किये पर दंबंगों ने इस घटना को अंजाम दिया था।

 


By - sagartvnews
29-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.