MP | बीजेपी का विधानसभा चुनाव सर्वे कर वापस लौटे UP के विधायक

 

MP | बीजेपी का विधानसभा चुनाव सर्वे कर वापस लौटे UP के विधायक


मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव का भाजपा ने बिगुल बजा दिया है। एक तरफ जहां पार्टी ने राज्य की 230 सीटों में 39 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। तो वहीं दूसरे राज्यों के विधायक इन्हीं सीटों पर सर्वे भी करके वापस लौट गए है।

 

दमोह जिले की पथरिया विधानसभा में लखन पटेल का नाम घोसित होने के बाद यहां उत्तर प्रदेष के प्रवासी विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा सात दिन तक पथरिया में रहें और सर्वे किया। उनकी वापसी पर भाजपा के पूर्व विधायक और वर्तमान प्रत्याशी लखन पटेल ने युवा सम्मेलन और पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इस मौके पर उन्होंने भाजपा की आगामी योजनाओं के बारे में बताया। वहीं कार्यक्रम में मौजूद प्रवासी विधायक साकेन्द्र प्रताप सिंह ने भी भाजपा सरकार के लाभ और विकास की बातें कही।


By - sagartvnews
28-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.