सागर- बड़े महादेव की शाही सवारी में दिखा हीरा सिंह राजपूत का अलग अंदाज

 

 

सागर के जैसीनगर में प्रसिद्ध और सबसे प्राचीन बड़े महादेव मंदिर का नवनिर्माण होने के बाद ग्रामीण शिव भक्ति में डूबे हुए है, भगवान की पुनः प्राण प्रतिष्ठा की जानी है इसको लेकर कार्यक्रम शुरू हो गए, रविवार को पहली बार भगवान भोलेनाथ अपने परिवार के साथ जैसीनगर भ्रमण पर निकले ,लोगो ने पलक पावडे बिछा कर भोलेनाथ का स्वागत किया

 

 

शाही सवारी को देखते हुए पूरे जैसीनगर को दुल्हन की तरह सजाया गया था प्रत्येक घर के द्वार पर रंगोली और दीपक जलाए गए थे जैसे ही भगवान भोलेनाथ नगर की गलियों से गुजरे तो लोगों ने फूलों की बरसात कर बाबा भोलेनाथ का स्वागत कर नगर की सुख समृद्धि की कामना की,वही भगवान भोलेनाथ की शाही सवारी के आगे गाजे-बाजे अखाड़े और डमरु वादन किया जा रहा था इस दौरान अखाड़ों ने एक से बढ़कर एक कर्तव्य दिखाएं डमरु की गड़गड़ाहट से पूरा जैसीनगर

 

 

गुंजायमान हो उठा, नगर वासियों ने जगह-जगह ठंडाई जूस फलों का वितरण भी किया,
नगर के लोग बताते हैं कि यह पहला मौका है जब भगवान भोलेनाथ जैसीनगर के भ्रमण पर निकले बाबा भोलेनाथ की शाही सवारी में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत भी शामिल हुए जिन्होंने बाबा भोलेनाथ की आरती उतारी और चित्र वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की, साथ ही युवाओं के साथ जमकर डमरू बजाई

 

 

ता दे कि जैसीनगर के बड़े महादेव मंदिर का नव निर्माण कार्य प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत उनके बड़े भाई जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत और क्षेत्र वासियों के सहयोग से लगभग सवा करोड़ की लागत से भव्य मंदिर का निर्माण कार्य कराया गया है


By - SAGAR TV NEWS
28-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.