सागर-कांग्रेस ने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प

 

कांग्रेस ने भाजपा सरकार को
उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प


सागर-कांग्रेस ने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प


हर माह के आखिरी रविवार को मनाये जाने वाला ध्वज वंदन कार्यक्रम कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने सागर के परकोटा वार्ड में आयोजित किया। ध्वजरोहण जिला शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने किया। इस मौके पर प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने कहा कि सेवादल की स्थापना सन् 1923 में हुई थी और यह साल सेवादल का शताब्दी साल चल रहा है।

 

हम सभी को गौरवान्वित होना चाहिये कि हम सेवादल के 100 साल के स्वर्णिम इतिहास के साक्षी बने। साथ ही कहा कि भाजपा देश में दंगा कराना चाहती है। हमे चाहिये कि हम इन देश विरोधी ताकतों से डटकर मुकाबला करें और 2023 में प्रदेश से और 2024 में केन्द्र से भाजपा को अलविदा कहें। वही, पूर्व विधायक सुनील जैन ने सभी कांग्रेसियों को मंहगाई,भ्रष्टाचार,सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई लड़ने और भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, द्वारका चौधरी, ग्रामीण सेवादल अध्यक्ष महेश जाटव, संगठन मंत्री चक्रेश सिंघई, वरिष्ठ कांग्रेसी पुरूषोत्तम मुन्ना चौबे सहित बडी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे। गौरतलब है कि झंडावंदन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और स्वतंत्रता प्राप्ति के लिये किये गये कठिन संघर्ष को याद करना है।


By - sagartvnews
28-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.