सागर-बरोदिया दलित मामले में खड़गे की एंट्री, बोले-CM पैर धोकर गुनाह छिपाते हैं

 

सागर में दलित युवक के मर्डर मामले में मायावती के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा को घेरा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक दलित युवक की पीट-पीट कर जान ले ली। गुंडों ने उसकी मां को भी नहीं बख्शा।

 

CM शिवराज और PM मोदी के लिए लिखा, सागर में संत रविदास मंदिर बनवाने का ढोंग रचने वाले प्रधानमंत्री जी मध्यप्रदेश में लगातार होते दलित व आदिवासी उत्पीड़न एवं अन्याय पर चूं तक नहीं करते। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री केवल कैमरे के सामने वंचितों के पैर धोकर अपना गुनाह छिपाने की कोशिश करते हैं।

 

 

पर, भाजपा ने मध्यप्रदेश को दलित अत्याचार की प्रयोगशाला बना रखा है।
खड़गे ने आगे लिखा, भाजपा शासित मध्यप्रदेश में दलितों के खिलाफ अपराधों का रेट सबसे ज्यादा है।

 

राष्ट्रीय औसत से भी तीन गुना है। मोदी जी, इस बार मध्य प्रदेश की जनता भाजपा के झांसे में नहीं आने वाली है, समाज के वंचित व शोषित वर्ग को तड़पाने-तरसाने का जवाब आपको कुछ महीने बाद मिल जाएगा। भाजपा की विदाई निश्चित है।


By - SAGAR TV NEWS
27-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.