रोशनी यादव और सुरखी के नीरज शर्मा ने ली कांग्रेस की सदस्यता

 

भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस सदस्यता का आयोजन किया गया। जिसमें सागर, निवाड़ी, दतिया, सतना और शिवपुरी के बीजेपी के नेता कांग्रेस मे शामिल हुए।

 

कांग्रेस की सदस्यता दिलाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि पिछले एक साल से लगातार भाजपा के कार्यकर्ता और नेता बड़ी तादात में कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। यह इस बात का संकेत है कि मध्य प्रदेश की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है और तीन महीने बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

 

उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार प्रचार, अत्याचार और भ्रष्टाचार पर टिकी हुई है। शिवराज सरकार ‘पैसा दो काम लो’ के सिद्धांत पर चल रही है। प्रदेश की पहचान भ्रष्टाचार और घोटालों से हो गई है। सभी कार्यकर्ताओं को मेहनत से काम करना है और इस भ्रष्टाचार में डूबी हुई सरकार को उखाड़ फेंकना है।

 

बताया जा रहा है कि इस सदस्यता कार्यक्रम में शिवपुरी जिले से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू अपने साथियों के कांग्रेस में शामिल हुये। वेे पूर्व विधायक के भाई है। वही, निवाड़ी के जिला पंचायत सदस्य रोशनी यादव और राहतगढ़ के पूर्व जनपद अध्यक्ष नीरज शर्मा भी अपने हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए।

 

साथ ही दतिया के भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजू दांगी ने भी कांग्रेस में सदस्यता ली। इससे पहले रेगांव से बीजेपी के पूर्व विधायक जुगल किशोर बागरी के बेटे देवराज बागरी और बहू वंदना बागरी भी कांग्रेस में शामिल हो चुके है। इन सभी के कांग्रेस के जाने से भाजपा का तगडा झटका लगा है। 


By - sagar tv news
25-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.