सागर-गुप्ता ने कहा सनातन विरोधी तत्व भड़का रहे लोगों को इनसे बचने की जरूरत

पंडोखर सरकार के खिलाफ किया जा
रहा विरोध प्रदर्शन निराधार-गुप्ता

सागर-गुप्ता ने कहा सनातन विरोधी तत्व भड़का रहे लोगों को इनसे बचने की जरूरत


पण्डोखर सरकार धाम के पीठाधीश्वर संत गुरुशरण महाराज के खिलाफ किये जा रहे विरोध प्रदर्षन को लेकर सागर के मुकेश गुप्ता ने इसे निराधार बताया है। पण्डोखर सरकार धाम के संस्थापक और ट्रस्ट के सचिव मुकेश गुप्ता ने कहा कि पिछले दिनों उप्र के औरैया में आयोजित संत गुरुशरण महाराज ने एक भक्त से नाम पूछा था।

 

जिसमें जाति सूचक संबोधन में उन्होंने सामान्य मनो विनोद के भाव से ही कह दिया था कि हमारे यहां अमुक नाम बोला जाता है। इसी को आधार बनाकर कुछ सनातन विरोधी तत्वों ने सेन समाज के लोगों को भडका दिया और वे प्रदर्षन कर रहे है। यह हिंदु समाज के लिए ठीक नहीं है। जबकि गुरुशरण महाराज सनातन की रक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं और हिंदू धर्म से धर्मांतरित होकर अन्य संप्रदाय में गए लोगों की पुनः सनातन धर्म में वापसी का कार्य कर रहे हैं,

 

वे सनातन को मजबूत कर रहे हैं। सनातन विरोधी एक समाज विशेष के लोगों को भड़काकर समाज में जातीय वैमनस्यता फैलाने का कार्य कर रहे है जो निन्दनीय है। ऐसे लोगों से बचना चाहिए। वही, परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष भगवती शुक्ला ने भी इस इस मामले में कहा है कि गुरुशरण महाराज हिंदू राष्ट्र की दिशा में और सनातन की रक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं इसलिए उन्हें कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा जाति सूचक शब्दों के नाम पर बदनाम किया जा रहा है। यह सनातन के लिए ठीक नहीं है।

 


By - sagartvnews
25-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.