चुनाव से पहले विधायक ने शुरू कराई वोटिंग,50 फीसदी से कम वोट मिले तो नहीं लड़ेंगे चुनाव

 

कटनी जिले की विजयराघवगढ़ विधानसभा से बीजेपी विधायक संजय सत्येंद्र पाठक विधानसभा चुनाव के पहले ही वोटिंग कराकर यह तय करना चाहते हैं कि वो चुनाव लडे अथवा नही। उन्होंने साफ कह दिया है, कि यदि जनमत सर्वेक्षण के दौरान उन्हें 50 फ़ीसदी से कम मतदान मिलते हैं तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे ।

 

 

जिसके लिए मतदान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। निर्वाचन आयोग की तरह संजय पाठक ने मत पेटियों को मंगवा कर वितरण शुरू कर दिया है। इन पेटियों को विजय राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में पहुंचाया दिया गया है।

 

 

जहां मतदाता पर्ची डालकर विधायक संजय पाठक के भविष्य का फैसला करेंगे। मतदान की प्रक्रिया 25 अगस्त तक चलाई जायेगी। बताया जा रहा है कि इस पर्ची में हां और ना का विकल्प दिया गया है। वोटर अपनी पसंद पर निशान लगा सकेंगे।

 

 

 

इसके बाद वोटर के नाखून पर स्याही लगा दी जाएगी। वोटिंग के दौरान सिर्फ एक बार ही वोट दिया जा सकेगा। गांव-गांव जाकर कार्यकर्ता मतदान प्रक्रिया पूरी कराएंगे। इस दौरान सोशल मीडिया और फेसबुक पर लाइव वोटिंग होगी। इस मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। इसके बाद परिणाम घोषित होगा।


By - SAGAR TV NEWS
24-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.