सागर- कांग्रेस अध्यक्ष बोले मोदी जी को चुनाव के समय याद आये संत रविदास

 

बुंदेलखंड के 22 फीसदी एससी वोटरों को साधने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहली बार सागर में चुनावी सभा का षंखनाद किया। कजलीवन मैदान में आयोजित की सभा में उन्होंने भाजपा नेताओं पर जमकर निषाना साधा।

 

 

 

सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि मोदी को संत रविदास सिर्फ चुनाव के समय याद आए। 9 साल से प्रधानमंत्री हैं।

 

 

शिवराज सिंह भी 18 साल से हुकूमत कर रहे हैं। लेकिन, संत रविदास का मंदिर बनाने की याद अब इसलिए आई, क्योंकि चुनाव आ रहे हैं। वोट लेने के लिए क्या करना है, वो काम मोदी हमेशा करते हैं, यहां भी करके गए। प्रदेष में एक व्यक्ति 18 साल से हुकूमत कर रहा है। लेकिन अभी भी प्रदेश पिछड़ा है। मोदी ने साढ़े 13 साल गुजरात में हुकूमत की।

 

 

दिल्ली में 10 साल होने जा रहे। पौष्टिक आहार में सबसे पिछड़ा राज्य गुजरात है। बच्चे कमजोर हैं। टमाटर 2014 में 15 रुपए किलो था, अब 72 रुपए किलो है। सिलेंडर का दाम 166 फीसदी बढ़ गये। दाल 129 फीसदी महंगी हो गई। आजादी के पहले साक्षरता दर 18.3 फीसदी थी। 13-14 में 74 फीसदी हमने की। शिशु मृत्युदर भी कम की। 65 फीसदी महिलाओं को पढ़ाया। उन्होंने मोदी पर निषाना साधते हुए कहा कि आप कुछ कर नहीं सकते लेकिन दूसरे पर उंगली उठाते हो। हमने सबके सामने किया।

 

 

गौर ने विष्वविद्यालय बनवाया। क्या ये मोदी के वक्त में हुआ। पं. जवाहरलाल नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक हमने क्या किया? दुनिया जानती है। मैं फिर आऊंगा और बताऊंगा। आप लोगों का काम झूठ बोलना और झगड़ा कराना है। वही, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि यह मध्यप्रदेश बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अत्याचार में नंबर-1 है। शिवराज को मुंबई जाकर एक्टिंग करना चाहिए। भाजपा की पहचान प्रचार, भ्रष्टाचार और अत्याचार से है।

 

 

राहुल का दिया बुंदेलखंड का पैकेज घोटाला पैकेज बनकर रह गया। वही, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने गला फाड़-फाड़कर संत रविदास मंदिर का भूमि पूजन किया। लेकिन, हमारे नेता राहुल गांधी ने दलित समाज के वंशज खड़गे को पूरे कांग्रेस की बागडोर सौंपकर देश का नेता बनाया। महात्मा गांधी ने भी बाबा साहब को संविधान कमेटी का अध्यक्ष बनाया था। पिछले आठ साल में दलित समाज पर अत्याचार के मामले 5000 से बढ़कर 11384 हो गए। मप्र के आधे जिलों में दलित छात्रों के साथ भेदभाव होता है।

 

 

 

हॉस्टलों में भेदभाव होता है। कांग्रेस की सरकार आने पर आयोग बनाकर अत्याचार करने वालों को सबक सिखाया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेश पचौरी सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


By - SAGAR TV NEWS
23-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.