सरकार बनने पर सागर में संत रविदास के नाम पर विश्वविद्यालय खोला जाएगा-खड़गे

 

 

सरकार बनने पर सागर में संत रविदास के नाम पर विश्वविद्यालय खोला जाएगा-खड़गे

सागर में संत रविदास के नाम पर विश्वविद्यालय खोला जाएगा-खड़गे


सागर जिले में पहली बार आएं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को सागर के कजलीवन मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर जहां उन्होंने कांग्रेस की सरकार बनने पर पार्टी की घोसणाएं सुनाई, तो वहीं भाजपा सरकार को आडे हाथों लिया। इस मौके पर उन्होंने भाजपा के मोदी-मंदिर मैजिक की काट के रूप में कहा कि प्रदेष में कांग्रेस की सरकार बनते ही सागर में संत रविदास के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी।

 

प्रदेश की महिलाओं को हर माह 1500 रुपए दिया जाएगा और बाद में इस राषि को और बढ़ाया जाएगा। 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा और 100 यूनिट बिजली माफ की जाएगी और दो सौ यूनिट पर हाफ बिजली का बिल दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के 53 साल में मप्र में जो बड़ी-बड़ी उपलब्धियां थीं, उनका रिपोर्ट कार्ड भी बताया। इसके अलावा उन्होंने मोदी-शाह और शिवराज सरकार को जमकर घेरा। कर्नाटक से लेकर मणिपुर हिंसा तक की बात करते हुए कहा कि संत रविदास कहते थे, ऐसा चाहूं राज मैं, मिले सबन को अन्न... बाबा साहब कहते थे हमें बदला नहीं, बदलाव के लिए काम करना चाहिए...। लेकिन देश और मप्र में इसके उलट काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि कलम नाथ जो कहते हैं वो करते हैं। इसलिए उनका नाम नाथ है। मैं कमल को छोड़कर नाथ को पकड़ लेता हूं। बात को धर्म पर ले जाते हुए कहा कि नाथ पंथ जितने भी पंथ हैं वे लोगों की सेवा के लिए ही होते हैं। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह सहित बडी संख्या में कांग्रेेस नेता, कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।


By - sagartvnews
22-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.