पूर्व राज्यपाल की बहु ने छोड़ी भाजपा, जल्द ही हज़ारों कार्यकर्ताओं के साथ थामेंगी कांग्रेस का दामन

 

 

निवाड़ी जिले की भाजपा समर्थित जन प्रतिनिधि रोशनी यादव ने भाजपा को छोड़ कांग्रेस में जाने का मन बना लिया है। वे इस बात से दुखी है, कि भाजपा सरकार की योजनाएं महिलाओं के लिए दिखावटी है और महिलाओं पर लगातार अत्याचार बढ रहे है।

 

 

उनका कहना है कि भाजपा सिर्फ महिलाओं को ठगने का काम करती है। जिस पार्टी से जानता खुश नहीं है उससे जुड़कर वे सेवा का कार्य कैसे हो सकती है। जनता और कार्यकर्ता दोनो का उन्हें अपार समर्थन और स्नेह है। उन्होंने कहा कि 24 अगस्त को वे हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस ज्वाइन करूंगी।

 

 

उन्होेंने यह भी कहा कि जनता से उठ रहे बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई के सवालों वे जबाब नहीं दे पा रही है। गौरतलब है कि रोशनी कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नरेश यादव की पुत्रवधु है इसलिए इन्हे विरासत में राजनीति मिली और इन्हें अच्छा अनुभव है।


By - SAGAR TV NEWS
22-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.