BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची ,कार्यकर्ताओं ने जाहिर की खुशियाँ

 


आगामी विधानसभा चुनावों को देखते बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें दमोह जिले की 39 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए गए है।

 

इनमें पथरिया विधानसभा से लखन पटेल का नाम घोषित किए जाने पर बटियागढ़ में कार्यकर्ताओं ने अपनी खुषियों का इजहार करते हुए अंबेडकर तिराह पर बाबा साहेब को माल्यार्पण कर पटाखे फोड़े।

 

इस मौके पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष अरविंद पटेल ने नया बाजार में जश्न मनाते हुए सभी को मिठाई खिलवाई। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल शुक्ला, भाजपा युवा मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष अंकित राजपूत, मंडल मंत्री राजेश चौरसिया सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


By - sagar tv news
18-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.