सागर-कौन हैं बंडा से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र लोधी,जिनको टिकिट देकर पार्टी ने खेला दांव

 

गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी करते हुए सभी को चौंका दिया है। सागर जिले की बंडा विधानसभा से भाजपा ने बड़ा दांव खेला है। यहाँ से वीरेंद्र सिंह लम्बरदार को आगामी विधानसभा चुनाव का प्रत्याशी घोषित किया है। वो दमोह लोकसभा के पूर्व सांसद शिवराज सिंह के पुत्र हैं। वीरेंद्र सिंह लम्बरदार वर्तमान में सरकारी शिक्षक हैं। लोधी बाहुल्य वाली बंडा विधानसभा से इस बार भाजपा ने लोधी को ही टिकिट देकर अभी से बिसात बिछानी शुरू कर दी है।

 

 

 

बात करें तो बंडा विधानसभा से वर्तमान में कांग्रेस के तरवर सिंह लोधी विधायक हैं। यहाँ लोधी वर्सिस लोधी के बीच दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है। तरवर लोधी फिर से यहां कांग्रेस के बड़े और मजबूत दावेदार बताये जा रहे हैं।

 


वही अब पूरे चुनाव राठौर परिवार की क्या भूमिका होगी ये देखने वाली बात होगी। क्योंकि इस मुकाबले में उनकी निर्णायक भूमिका साबित होगी।

 

 

बता दें की भाजपा उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह लोधी सरकारी शिक्षक हैं। उन्होंने समाजशास्त्र से एमए और डीएड भी किया है। वर्तमान में लोधी क्षत्रिय समाज बण्डा के अध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा कई अन्य संगठनों से भी जुड़े हुए हैं।

 

 


टिकिट मिलने के बाद वीरेंद्र लोधी ने पार्टी और संगठन के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा की उन्होंने छोटे से कार्यकर्ता पर विश्वास किया।

 

 


By - Ravi Sen banda
17-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.