घटिया निर्माण कार्य को लेकर जब कम्पनी के लोगों को जनता ने घेर लिया | sagar tv news |

 

घटिया निर्माण कार्य के लिए चर्चित एलएनटी कंपनी के अधिकारियों का सामना उस समय लोगों से हो गया, जिस समय कम्पनी के अधिकारी अपनी करतूतों को छुपाने के लिए छतरपुर जिले के बकस्वाहा के पास स्थित रामनगर के जंगलों में पौधरोपण के नाम पर लीपा पोती करने में लगे थे।

 

लोगों ने कम्पनी द्वारा किए गए घटिया निर्माण कार्य और निर्माण कार्य में उपयोग की गई घाटिया सामग्री को लेकर भारी शोर शराबा मचाया। उन्होंने एलएनटी के अधिकारियो से निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर कई सवाल किए, लेकिन सवालों का जवाब देने मंे एलएनटी के प्रोजेक्ट मैनेजर बजरंगी वहां मौजूद मीडिया से दूर भागते हुए नजर आए।

 

 

गौरतलब है कि लंबे समय से एलएनटी कंपनी क्षेत्र में ग्रामीण नल जल योजना का काम कर रही है और इस काम में कंपनी बडे पैमाने पर अनियमितता कर रही है। जिसकी शिकायतें जन प्रतिनिधियों से भी की जा रही थी।

 

 

शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए बकस्वाहा नगर परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि ब्रजगोपाल सोनी अपनी परिषद के साथ ग्राम कुसमाड के पास निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पाया कि निर्माण कार्य में रेत की जगह डस्ट का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही जंग लगी सरिया इस्तेमाल की जा रही थी।

 

 

 

जो निर्माण कार्य पूरे होने से पहले ही क्षतिग्रस्त होने लगी है। साथ ही पाया कि निर्माण कार्य में जिस डस्ट का इस्तेमाल किया जा रहा है उसमें 40 फीसदी रेत और 60 फीसदी मिट्टी मिलाई जा रही है। जो ज्यादा समय नहीं टिक पाएगा।

 

 


By - Vinod Bilthare Sagar TV News from Bakswaha.
17-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.